Tuesday, July 20, 2010

श्री राजकुमार शर्मा (वैद ) का निधन

श्री राजकुमार वैद ( 3/1,नवनीत नगर ,अम्बाला ) का निधन 15 जुलाई 2010 को उनके निवास पर हृदय गति रुक जाने से हो गया। श्री राजकुमार वैद का जन्म सितम्बर 1933 को जडाँवाला , लायलपुर में श्री बिशन दास जी के यहाँ हुआ था। वे हरयाणा इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में इंजीनियर थे और असिस्टेंट एग्जीक्युटिव इंजीनियर के पद से सेवानिवृत हुए थे।वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने गीता का गहन अध्ययन किया था। गीता का हिन्दी में अनुवाद भी किया था। वे संत स्वभाव के थे। वे मोहयाल सभा अम्बाला के सक्रिय सदस्य थे।
वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती नीता शर्मा (वैद), पुत्र -श्री दिनेश शर्मा (वैद),योगेश शर्मा (वैद ) पुत्रवधू -श्रीमती अनीता शर्मा (वैद),श्रीमती मोनिका शर्मा (वैद ),पौत्र पुलकित वैद, अनुभव वैद,पौत्री -सुकृति वैद को छोड़ गए हैं।16 जुलाई को उनके दाह-संस्कार के अवसर पर सगे सम्बन्धियों और मोहयाल सभा अम्बाला के अध्यक्ष श्री जे पी मेहता सहित और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments: