Friday, December 4, 2009

दिसंबर २००९ के पर्व-त्योहार

1 दिसम्बर: पूर्णिमा व्रत, श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, कृत्तिका दीपम् (.भा.), पिशाच-मोचन श्राद्ध, श्रीदत्तात्रेय जयंती, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन)

2 दिसम्बर: स्नान-दान की अग्रहायणी पूर्णिमा, श्रीअन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुरभैरवी जयंती, बत्तीसी पूर्णिमा, छप्पनभोग (बलदेव-मथुरा), रोहिणी व्रत (दिग. जैन)

3 दिसम्बर: मुंजहर तहर- मातृका पूजा (जम्मू-कश्मीर)

4 दिसम्बर: नौसेना दिवस, सौभाग्यसुन्दरी व्रत, वैधृति महापात रात्रि 12.47 से

5 दिसम्बर: संकष्टी श्रीगणेश-चतुर्थी व्रत, वैधृति महापात प्रात: 7.48 तक

6 दिसम्बर: अम्बेडकर स्मृति दिवस, आचार्य श्रीतुलसी दीक्षा दिवस (जैन)

8 दिसम्बर: कालाष्टमी, शारदा माता जयंती (रामकृष्ण मिशन)

9 दिसम्बर: रुक्मिणी अष्टमी व्रत, अष्टका श्राद्ध, हनुमान अष्टमी (उज्जैन), बुधाष्टमी पर्व, महाकाली अष्टमी (जम्मू-कश्मीर), महामना मालवीय जयंती

10 दिसम्बर: अन्वष्टका नवमी, मानवाधिकार दिवस

11 दिसम्बर: श्रीपा‌र्श्वनाथ जयंती (जैन), ओशो जन्मोत्सव

12 दिसम्बर: सफला एकादशी व्रत, सुरूप द्वादशी,Hanukah (Jewish)

13 दिसम्बर: प्रदोष व्रत

14 दिसम्बर: मासिक शिवरात्रि व्रत

15 दिसम्बर: सूर्य की धनु-संक्रान्ति रात्रि 1.52 बजे, संक्रान्ति का पुण्यकाल आगामी दिन, सरदार पटेल स्मृति दिवस, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), जयप्रभ विजय पुण्यतिथि (ुत्रि. स्तु. जैन)

16 दिसम्बर: स्नान-दान-श्राद्ध की पौषी अमावस्या, वकुला अमावस (उडीसा), धनु-संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से प्रात: 8.16 बजे तक, धनु (खर) मास प्रारम्भ

17 दिसम्बर: व्यतिपात महापात देर रात 2.10 से

18 दिसम्बर: नवीन चन्द्र-दर्शन, आरोग्य व्रत, व्यतिपात महापात मध्याह्न 12.30 तक

19 दिसम्बर: इस्लामी हिजरी सन् 1431 शुरू (मुस.), श्रीयतीन्द्रसूरि पुण्यतिथि (त्रि. स्तु. जैन)

20 दिसम्बर: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, रविवती चतुर्थी

21 दिसम्बर: सूर्य सायन मकर राशि में रात्रि 11.17 बजे, सायन मत से सूर्य उत्तरायन, सौर शिशिर ऋतु प्रारम्भ

22 दिसम्बर: अन्नरूपाषष्ठी (बंगाल)

23 दिसम्बर: राष्ट्रीय किसान दिवस

24 दिसम्बर: मार्तण्ड सप्तमी व्रत, सूर्य का त्रिकाल-पूजन तथा गो-दान, नंदराय जयंती, गुरु राजेन्द्रसूरि पुण्यतिथि (त्रि.स्तु.जैन), भारतीय उपभोक्ता दिवस, Christmas Eve (Christian)

25 दिसम्बर: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, शाकम्भरी महापूजा प्रारम्भ (देवबन-सहारनपुर), मेंहदी रात (मुस.), ईसामसीह जयंती (Christmas)

26 दिसम्बर: 3 दिन का जोड मेला शुरू (फतेहगढ साहिब- पंजाब)

27 दिसम्बर: साम्बदशमी-सूर्य पूजा (उडीसा), कत्लरात (मुस.), जिनानंद सागर पुण्यतिथि (खरगच्छ. जैन), कर्मदशमी-विश्वकर्मा पूजा (मिथिलांचल)

28 दिसम्बर: पुत्रदा एकादशी व्रत, तैलंग स्वामी जयंती एवं महासमाधि दिवस (काशी), वैकुण्ठ एकादशी (दक्षिण भारत), मोहर्रम (ताजिया-मुस.), वैधृति महापात सायं 5.40 से रात्रि 2.50 तक

29 दिसम्बर: भौम-प्रदोष व्रत, श्रीनारायण द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी-ज्योति 30 दिसम्बर: शिव-शक्ति अन्नकूट (काशी), विरूपाक्ष-पूजन, ईशान व्रत, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), रोहिणी व्रत (दिग. जैन)

31 दिसम्बर: स्नान-दान-व्रत की पौषी पूर्णिमा, शाकम्भरी जयंती, श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, कौशिकी-स्नान (मिथिलांचल), माघ स्नान- प्रारम्भ, चन्द्रग्रहण रात्रि 12.22 से 1.24 तक, ग्रहण का सूतक दिन 3.22 बजे से

No comments: