Friday, September 11, 2009

अक्टूबर के व्रत-त्योहार

अक्टूबर सन् 2009

1 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, रक्तदान दिवस, व्यतिपात महापात देर रात 3.26 से

2 अक्टूबर: गाँधी एवं शास्त्री जयंती, व्यतिपात महापात प्रात: 7.40 तक

3 अक्टूबर: शरद् पूर्णिमा व्रतोत्सव, सत्यनारायण पूजा-कथा, कोजागरी, लक्ष्मी-पूजा (बंगाल), महारास पूर्णिमा (ब्रज), कुमार पूर्णिमा (उडीसा), पीर मत्स्येन्द्रनाथ उत्सव (उज्जैन), श्रीबाँकेबिहारी द्वारा मोर-मुकुट और कटि-काछनी तथा वंशी को धारण करना (वृंदावन), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), Succoth-First day of Tabernacles (Jewish)

4 अक्टूबर: स्नान-दान की आश्विनी पूर्णिमा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, कार्तिक स्नान-नियमादि प्रारम्भ, ब्रज-परिक्रमा शुरू, डाकोर-मेला (गुजरात), लवंग पुनिम (जम्मू-कश्मीर), आकाश दीप-दान शुरू, अग्र महाकुम्भ (अग्रोहा)

5 अक्टूबर: दामोदर मास प्रारंभ, कार्तिक में दाल त्याग दें, अशून्य शयन व्रत

7 अक्टूबर: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, करवाचौथ व्रत, उर्स अमीर खुसरो

8 अक्टूबर: दशरथ चतुर्थी, वायुसेना दिवस, अवतार मेहेर बाबा जयंती

9 अक्टूबर: स्कन्द षष्ठी व्रत, कोकिला पंचमी (जैन), रोहिणी व्रत (दिग. जैन)

11 अक्टूबर: कालाष्टमी, अहोई अष्टमी व्रत, दाम्पत्याष्टमी, श्रीराधाकुण्ड-स्नान (मथुरा), कराष्टमी, बहुला अष्टमी, जयप्रकाश नारायण जयंती, Last day of Succoth-Simhath Torah (Jewish) 12 अक्टूबर: डॉ. राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस, पुष्य नक्षत्र-मुहू‌र्त्त

14 अक्टूबर: रमा एकादशी व्रत, वैधृति महापात दिन 1.35 से सायं 5.40 तक

15 अक्टूबर: गोवत्स द्वादशी, प्रदोष व्रत, धनत्रयोदशी (धनतेरस), धन्वन्तरि जयंती, यमपंचक प्रारम्भ, कामेश्वरी जयंती, गोत्रिरात्र प्रारम्भ, वसु द्वादशी व्रत

16 अक्टूबर: मासिक शिवरात्रि व्रत, नरकहरा चतुर्दशी (नरका चौदस), काली चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी, यम-तर्पण, श्रीहनुमान जयंती व्रतोत्सव (हनुमानगढी-अयोध्या), धूमावती जयंती (तांत्रिक पंचांगानुसार)

17 अक्टूबर: दीपावली महोत्सव, श्रीगणेश-लक्ष्मी की स्थापना एवं पूजा, कुबेर-पूजन, अ‌र्द्धरात्रि में काली (श्यामा) पूजा, कमला महाविद्या जयंती, सुखरात्रि-जागरण, गौरी-केदार व्रत, अभ्यंग स्नान, पितृ-श्राद्ध की अमावस, महावीर स्वामी निर्वाणोत्सव (जैन), स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं पुण्यतिथि, स्वामी दयानंद स्मृति दिवस, कौमुदी दीपम् (द.भा.), सूर्य की तुला-संक्रान्ति मध्याह्न 11.20 बजे, पुण्यकाल प्रात: 7.20 से अपराह्न 3.20 तक, गोदावरी में स्नान-दान, शनैश्चरी अमावस्या, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन), गोत्रिरात्र पूर्ण

18 अक्टूबर: अन्नकूट महोत्सव, गोव‌र्द्धन-पूजा, बलि-पूजन, सायं गो-क्रीडा, गो-संवर्धन सप्ताह प्रारम्भ, द्यूत-क्रीडा, स्नान-दान की अमावस्या

19 अक्टूबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, अपराह्नव्यापिनी द्वितीया में भ्रातृ द्वितीया (भैय्यादूज), यमद्वितीया-स्नान (मथुरा), चित्रगुप्त-पूजा, विश्वकर्मा-पूजन, महावीर निर्वाण सम्वत् 2536 प्रारम्भ, नेपाली सम्वत् 1130 प्रारम्भ, गुजराती नवसम्वत्सर 2066 प्रारम्भ, यमपंचक समाप्त, श्रीमहाकाल की सवारी (उज्जैन)

20 अक्टूबर: भ्रातृ द्वितीया (मतांतर से), आचार्य श्रीतुलसी जन्मदिवस (जैन)

21 अक्टूबर: वरदविनायक चतुर्थी व्रत

22 अक्टूबर: तीन दिन का सूर्यषष्ठी व्रत प्रारम्भ, छठ पूजा शुरू-नहाय खाय

23 अक्टूबर: सौभाग्य-लाभ पंचमी, ज्ञान पंचमी (जैन), छठ का खरना, सूर्य सायन वृश्चिक राशि में मध्याह्न 12.14 बजे, सौर हेमन्त ऋतु प्रारम्भ

24 अक्टूबर: सूर्यषष्ठी व्रत-छठपूजा (बिहार, झारखण्ड), प्रतिहारषष्ठी व्रत (मिथिलांचल), डाला छठ (काशी), स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत

25 अक्टूबर: षष्ठी व्रत का पारण, भानु सप्तमी (सूर्यग्रहणतुल्य), जगद्धात्री पूजा तीन दिन (बंगाल), सहस्त्रार्जुन जयंती, जैन चौमासी अट्ठाई प्रारम्भ, संत जलाराम बप्पा जयंती, सामापूजा प्रारम्भ (मिथिला)

26 अक्टूबर: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, गोपाष्टमी-गोपूजा एवं श्रृंगार, गो-संवर्धन सप्ताह पूर्ण, गोपाल अष्टमी (जम्मू-कश्मीर), श्रीमहाकाल की सवारी (उज्जैन)

27 अक्टूबर: अक्षयनवमी व्रत, आँवला नवमी, मथुरा-वृंदावन परिक्रमा, सत्ययुगादि तिथि, कूष्माण्ड नवमी, अनला नवमी (उडीसा), विष्णुत्रिरात्र प्रारम्भ, श्रीहंस भगवान एवं सनकादि जयंती, सर्वेश्वर प्रभु का प्राकट्योत्सव (निम्बार्क), वेद-संस्थापना दिवस, अयोध्या-परिक्रमा, व्यतिपात महापात दोपहर 2.02 से सायं 7.04 तक

28 अक्टूबर: आशा दशमी, कंस-वध लीला (मथुरा)

29 अक्टूबर: श्रीहरि-प्रबोधिनी एकादशी व्रत, देवोत्थान उत्सव, विष्णुत्रिरात्र पूर्ण, ईख रस-प्राशन, चातुर्मास व्रत-नियम समाप्त, भीष्मपंचक प्रारम्भ, तुलसी-विवाहोत्सव शुरू, संत नामदेव जयंती, कालीदास जयंती, सोनपुर मेला शुरू (बिहार), तीन वन-परिक्रमा (ब्रजमण्डल)

30 अक्टूबर: तिथिवासर प्रात: 7.48 तक, दामोदर द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी-ज्योति, मेला खाटूश्याम (राजस्थान), गरुड द्वादशी (उडीसा), चातुर्मास व्रत का पारण

31 अक्टूबर: शनि-प्रदोष व्रत (पुत्रार्थियों के लिए), सरदार पटेल जयंती, श्रीराधावल्लभलाल का पाटोत्सव (वृंदावन), Halloween (Christian)

No comments: